Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

कुल्लू-लाहौल में ताजा बर्फबारी,मौसम का बिगड़ा मिजाज


कुल्लू व जनजातीय जिला लाहौल में फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू व लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। रोहतांग में 30 सेंटीमीटर, कोकसर में 20 सेंटीमीटर, केलांग में 10 सेंटीमीटर, मढ़ी में 15 सेंटीमीटर और गुलाबा में 12 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है।


गुरुवार सुबह से ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी का क्रम जारी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद घाटी में शीतलहर बढ़ गई है। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिन का अलर्ट जारी किया है। वहीं खराब मौसम के चलते लाहौल में एचआरटीसी बसों का ट्रायल नहीं हो पाया है।

घाटी के अंदरूनी मार्गों में बसों की आवाजाही के लिए स्टाफ को विशेष हेलीकॉप्टर से बुधवार को कुल्लू से लाहौल पहुंचाया गया था। बच्चों को कड़ाके की ठंड के बीच परीक्षाएं देनी पड़ रही है। वहीं दूसरी ओर ताजा बर्फबारी से रोहतांग बहाली का अभियान भी प्रभावित हुआ है।


Comments