Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिंक बसों की वकालत, पैनिक बटन से दिल्ली में सुरक्षा


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले शहरों में महिलाओं के लिए विशेष पिंक बसें चलाने पर विचार किया जा सकता है। गडकरी ने लोकसभा में सार्वजनिक सड़क परिवहन में महिलाओं के लिए सुरक्षा के संबंध में मीनाक्षी लेखी के पूरक प्रश्नों के उत्तर में कहा कि उत्तर प्रदेश में पिंक बसें शुरू की गई हैं और सफलतापूर्वक चल रही हैं।


गडकरी ने बताया कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजधानी के लिए बन रही सभी नई बसों में पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक आबादी वाले शहरों में पिंक बसें चलाई जा सकती हैं जिनमें चालक और परिचालक महिलाएं होती हैं। गडकरी ने कहा कि इस संबंध में महिला और बाल विकास मंत्रालय से अनुमति की जरूरत होगी और उससे बात करके इस दिशा में आगे काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन की बसों में पैनिक बटन और कैमरे लगाने के प्रावधान हैं। निर्माताओं को इसके निर्देश दिए गए हैं और अब जो बसें आएंगी, उनमें पैनिक बटन और कैमरे लगे होंगे।

गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस संबंध में परामर्श जारी कर दिया है कि बिजली से चलने वाले दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को परमिट से छूट दी जाए ताकि उनका इस्तेमाल महिलाएं सार्वजनिक परिवहन के तौर पर कर सकें। उन्होंने कहा, ‘महिलाएं इन इलेक्ट्रिक दो पहिया और तिपहिया वाहनों का इस्तेमाल कर सकती हैं और रोजगार सृजन भी हो सकता है।’


Comments