Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

इस्कॉन मंदिर की होली पर कोरोना का संकट ,अपील- 2 महीने तक ना आएं विदेशी!


देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस से जुड़े मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है. भारत में कोरोना वायरस की एंट्री उस वक्त हुई है जब देशवासी होली का त्योहार मनाने की तैयारी कर रही हैं. उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में होली धूमधाम से मनाई जाती है लेकिन अब इसपर भी कोरोना वायरस का असर दिख रहा है. यहां इस्कॉन मंदिर की ओर से विदेशी नागरिकों के लिए कुछ नियम जारी किए गए हैं जिसका पालन करना होगा.


मथुरा के वृंदावन इस्कॉन टेंपल के पीआरओ सौरभ दास ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह विदेशी नागरिकों से अपील करते हैं कि आप दो महीने के लिए मंदिर का दौरा ना करें. अगर कोई विदेशी नागरिक मंदिर का दौरा करना चाहता है, तो उसे मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा.


मंदिर की ओर से कहा गया है कि मेडिकल सर्टिफिकेट में इस बात की पुष्टि होनी चाहिए कि व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं है.


गौरतलब है कि वृंदावन-मथुरा में मनाई जाने वाली होली की धूम दुनियाभर में होती है और विदेशी सैलानी यहां होली का त्योहार मनाने के लिए आते हैं.



पीएम-राष्ट्रपति भी नहीं लेंगे होली कार्यक्रम में हिस्सा


बुधवार को ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि वो इस बार किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे. ऐसा फैसला एक्सपर्ट्स की सलाह पर लिया गया है. दुनियाभर के एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी भीड़ वाले इलाके में जाने से लोगों को बचना चाहिए.


आगरा में भी अलर्ट पर है प्रशासन


मथुरा से कुछ ही दूर आगरा में भी विदेशी सैलानी काफी संख्या में आते हैं. यहां ताज महल को देखने वाले यात्रियों को जांच के बाद ही आने दिया जा रहा है. ताज महल के बाहर थर्मल गन से जांच की जा रही है और तभी मंदिर में एंट्री दी जा रही है.


बता दें कि भारत में अबतक कोरोना वायरस के कुल 29 मामले सामने आए हैं, इनमें से तीन मामले केरल के थे. हालांकि, अब सिर्फ 26 मामले ही पॉजिटिव हैं. इनमें से आगरा में भी 6 पॉजिटिव केस पाए गए थे, जो कि दिल्ली से आए व्यक्ति के संपर्क में आने से फैले थे.



Comments