ओपनसिग्नल ने आज भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड अनुभव पर अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में एयरटेल, बीएसएनएल और जियो की सेवाओं का विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव के आधार पर तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है। प्रमुख निष्कर्ष ● एयरटेल को भारत का सर्वश्रेष्ठ होम इंटरनेट घोषित किया गया। कंपनी ने विश्वसनीयता, निरंतर गुणवत्ता, डाउनलोड गति, अपलोड गति और वीडियो अनुभव से जुड़ी सभी पांच प्रमुख श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। ● पूरी तरह से भरोसेमंद होने के मामले में एयरटेल ने जियो को 15 प्रतिशत और इंटरनेट की ओवरऑल स्पीड के मामले में 26-27 प्रतिशत से पीछे छोड़ा। 100 से 1,000 के विश्वसनीयता पैमाने पर एयरटेल को 486 अंक मिले, जबकि जियो को 423 अंक मिले। दोनों के बीच 63 अंकों का अंतर रहा। इंटरनेट गति के मामले में बीएसएनएल दूसरे स्थान पर रहा। डाउनलोड गति में वह एयरटेल से 0.5 एमबीपीएस और अपलोड गति में 0.8 एमबीपीएस पीछे रहा। ● एयरटेल को सर्वश्रेष्ठ फिक्स्ड वायरलेस होम इंटरनेट भी घोषित किया गया। कंपनी ने एफडब्ल्यूए श्रेणी के पाँचों पुरस्कार अपने नाम किए। ए...
दुनियाभर में विकराल रूप ले चुके और तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस का साया अब भारत की टी-20 लीग 'आईपीएल' पर भी मंडराने लगा है। इसी महीने के अंत में शुरू होने और डेढ़ महीने तक चलने वाले आईपीएल में दुनियाभर के क्रिकेटर भाग लेंगे, ऐसे में अब क्रिकेट बोर्ड भी इसे लेकर चिंतित दिखने लगे हैं। फिलहाल न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय लीग में हिस्सा ले रहे छह कीवी खिलाड़ियों को मदद मुहैया कराने का फैसला किया है।
आईपीएल में कीवी खिलाड़ियों को मिलेगी मदद
बोर्ड ने तय किया है कि वे पूरे आईपीएल के दौरान अपने खिलाड़ियों को कोरोनावायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी और अपडेट्स मुहैया कराएगा। बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक वे लगातार विदेश, स्वास्थ और खेल मंत्रालय के संपर्क में हैं और हालात पर नजर रखें हुए हैं।
आईपीएल पर नहीं है कोरोना का खतरा
फिलहाल बीसीसीआई ने आईपीएल के आयोजन को लेकर पहले ही कह दिया है कि टूर्नामेंट अपने तय समय के मुताबिक ही होगा, हालांकि अभी आईपीएल को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा विदेशी खिलाड़ियों के लिए एडवाइजरी जारी होना बाकी है।
विलियमसन समेत छह खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
आईपीएल में इस साल न्यूजीलैंड के कुल छह खिलाड़ी हिस्सा खेलेंगे। इसमें केन विलियम्सन (सनराइजर्स हैदराबाद), जिम्मी नीशाम (किंग्स इलेवन पंजाब), लॉकी फर्ग्युसन (केकेआर), मिशेल मैक्लाघन, ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस) और मिशेल सेंटनर (चेन्नई सुपर किंग्स) का नाम शामिल है।
कोरोना का असर
बता दें कि कोरोना वायरस ने दुनियाभर को प्रभावित किया है, जिसकी वजह से हर कोई चिंतित है और सतर्कता बरत रहा है। चीन से शुरू हुआ यह वायरस दुनियाभर में 70 से अधिक देशों में फैल चुका है, जिसमें तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है और 90 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं। इस वायरस की वजह से आम जनजीवन के अलावा इसका असर खेलों पर भी पड़ा है, कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को या तो रद्द करना पड़ा है, या फिर उनकी तारीखों को आगे बढ़ाना पड़ा है।
Comments
Post a Comment