Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

दुनियाभर में दस हजार के पार मौत का आंकड़ा


 कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आकर शुक्रवार तक करीब 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. चीन से फैले वायरस ने पूरी दुनियाभर के करोड़ों लोगों को अपने घरों में रहने को मजबूर कर दिया है. यूरोप में कोरोना वायरस ने पांच हजार से अधिक लोगों की जान ले ली. बुरी तरह प्रभावित इटली में मृतकों का आंकड़ा 3,405 तक जा पहुंचा है.पाकिस्तान में कोरोना वायरस से तीसरी मौत का मामला सामने आने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को जनता से कम से कम 45 दिनों के लिए खुद को पृथक रखने की अपील की. पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 464 तक पहुंच गई. तीसरी मौत का मामला सिंध प्रांत में सामने आया है, जहां संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं.महामारी से लड़ने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य ने बड़ा कदम उठाते हुए लोगों से किसी भी हाल में अपने घर में ही रहने को कहा है. हालांकि, कैलिफोर्निया में बचाव नियमों को पुलिस द्वारा लागू नहीं किया गया है, जिस तरह फ्रांस, इटली, स्पेन और अन्य यूरोपिय देशों में नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भरना पड़ रहा है.जर्मनी के सबसे बडे राज्य बायर्न ने शुक्रवार को देश में सबसे पहले दो हफ्तों के लिए बाहर निकलने के तहत 'मौलिक प्रतिबंधों' का आदेश जारी किया. वहीं, चीन में कुछ राहत देखने को मिली है. हालांकि चीन में अभी कुछ मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मामले विदेशों से आने वालों में हैं.इस बीच, अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि वह सभी मोर्चों पर अपने प्रयासों को तेज कर रहा है. इसके तहत वायरस के इलाज के लिए दवा विकसित करने के साथ ही आर्थिक मोर्चे की दिक्कतों को दूर करने के लिए एक हजार अरब के आपातकालीन राहत पैकेज का वादा किया है.पूरे यूरोप में सरकारें कडे़ प्रतिबंध लागू किए हुए हैं. फ्रांस में पहले ही दिन प्रतिंबधों का उल्लंघन करने पर चार हजार से अधिक लोगों का जुर्माना किया गया था. फ्रांस और इटली दोनों ने कहा है कि वे प्रारंभिक अवधि से अधिक समय तक प्रतिबंध का विस्तार करेंगे, जबकि ब्रिटेन के स्कूल शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए बंद हो जाएंगे.इस बीच, विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर मौजूद स्पेन के कम आबादी वाले ग्रामीण स्थानों में लोग बुजुर्ग पड़ोसियों और संक्रमित लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं.मेड्रिड के लोविंगोस के रहने वाले 30 साल के सर्जियो कैमिनेरो ने बताया कि वह एक बुजुर्ग पड़ोसी के लिए जरूरी सामान लेने गए क्योंकि वह काफी डर और तनाव में थीं. वहीं, अफ्रीका में कोरोना वायरस के अब तक करीब 700 मामले सामने आए हैं.


Comments