Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

बाजार में उतारे दो दमदार प्रीपेड प्लान Vodafone-idea ने , मिलेगा 8GB डाटा की सुविधा


टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-idea) ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर बाजार में 218 रुपये और 248 रुपये वाले नए प्रीपेड प्लान उतारे हैं। इन दोनों प्लान में उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिली हैं। इसके अलावा कंपनी इन दोनों रिचार्ज प्लान के साथ प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दे रही है। आपको बता दें कि कंपनी ने टैरिफ हाइक के बाद नई रेंज वाले कई प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे, जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई थी। तो आइए जानते हैं वोडाफोन-आइडिया के नए प्रीपेड प्लान के बारे में...




Vodafone-idea का 218 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में 6 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को वोडाफोन प्ले और जी5 प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।




 



 




Vodafone-idea का 248 रुपये वाला प्लान
कंपनी के इस प्लान की बात करें तो कंपनी यूजर्स को इस पैक में 8 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा देगी। साथ ही उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। 

नोट : वोडाफोन-आइडिया के दोनों प्रीपेड प्लान इस समय दिल्ली और हरियाणा सर्किल में उपलब्ध हैं।

 

Vodafone-idea का 249 रुपये वाला प्लान
कंपनी के लेटेस्ट ऑफर के तहत आपको इस प्लान के साथ प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

 

Vodafone-idea का 399 रुपये वाला प्लान
कंपनी के लेटेस्ट ऑफर के तहत आपको इस प्लान के साथ प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है




Vodafone-idea का 599 रुपये वाला प्लान
कंपनी के लेटेस्ट ऑफर के तहत आपको इस प्लान के साथ प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी आपको प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।






Comments