Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

आयरलैंड के पीएम और डोनाल्ड ट्रंप ने एक दूसरे को किया 'नमस्ते'


कोरोना वायरस का खौफ


 संक्रमण के खतरे के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और वॉशिंगटन की यात्रा पर आए आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने गुरुवार को यहां वाइट हाउस में ‘नमस्ते’ कह कर एक दूसरे का भारतीय परंपरा से अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते यह जरूरी है। ओवल हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय) में पत्रकारों से पूछा कि वे कैसे एक दसरे का अभिवादन करेंगे, तब ट्रम्प और भारतीय मूल के वराडकर ने हाथ जोड़ कर एक दूसरे को नमस्ते किया।


ट्रम्प ने कहा, ‘आज हम हाथ नहीं मिलाएंगे। हम एक दूसरे को देख कर कहंगे कि हम क्या करेंगे। आप जानते हैं इससे थोड़ा अजीब एहसास होगा।’ जब एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि क्या वे हाथ मिलाएंगे, तब वराडकर ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया और पत्रकारों को दिखाया कि कैसे वह राष्ट्रपति का अभिवादन करेंगे। ट्रम्प ने भी हाथ जोड़कर नमस्ते किया।

ट्रम्प ने कहा, ‘मैं हाल में भारत से लौटा हूं और वहां मैं किसी से हाथ नहीं मिलाया और यह आसान था क्योंकि वहां ऐसा ही है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी बार नमस्ते के लिए हाथ जोड़े। ट्रम्प ने अभिवादन के जापानी तरीके को भी दिखाया। उन्होंने कहा, ‘वे (भारत और जापान) सिर झुकाते हैं। उन्होंने टिप्पणी की कि झुकने और नमस्ते कहने से उन्हें अजीब सा अनुभव होता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘यह बहुत अजीब लगता है जब लोग आपके सामने से गुजरते हैं और 'हाय' कहते हैं।
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के संचार प्रमुख से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई थी। बाद में पाया गया कि वह कोरोना संक्रमित थे। हालांकि वाइट हाउस की तरफ से कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप को कोरोना वायरस का टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।


Comments