Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

आज और कल ओलावृष्टि के आसार पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से बदला दिल्ली का मौसम


पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार रात हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश व ओले गिरने के आसार है। वहीं, 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम के इस बदले रुख के कारण 13 से 16 मार्च तक तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बीते मंगलवार शाम से मौसम में आए बदलाव का असर शुक्रवार तक रह सकता है। बुधवार को भी हवाओं का असर दिखा। धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते चौबीस घंटे में 1 मिमी बारिश दर्ज हुई। 


Comments