Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

60 साल की उम्र में कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने शुरू की जिंदगी की नई पारी


कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक साठ साल की उम्र में एक से दो हो गए हैं. वासनिक ने रवीना खुराना नाम की महिला से विवाह किया है. वासनिक के करीबी सूत्रों के मुताबिक दोनों की बेहद पुरानी मित्रता है और अब जाकर उन्होंने शादी का फैसला किया है. बहरहाल वासनिक की शादी की खबर कांग्रेस से जुड़े लोगों के लिए चौंकाने वाली रही.रविवार को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित सादे सामरोह में वासनिक ने अपने विवाह का भोज दिया जिसमें बेहद सीमित लोग मौजूद थे. समारोह में मौजूद रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तस्वीरों के साथ ट्वीट के जरिए भी वासनिक को जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं दी. गहलोत के इस ट्वीट के जरिए ही वासनिक की शादी की खबर सार्वजनिक हुई.सामरोह में गहलोत के अलावा अहमद पटेल, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, मनीष तिवारी जैसे कांग्रेस नेता भी मौजूद थे. कई कांग्रेस नेताओं ने वासनिक को ट्वीटर पर बधाई दी.आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक मनमोहन सिंह मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं. वासनिक कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रमुख भी हैं. महाराष्ट्र के दलित परिवार से आने वाले वासनिक के पिता भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं. वासनिक ने महज 25 साल की उम्र में लोकसभा चुनाव जीता था. वो कांग्रेस के छात्र संगठन और युवा संगठन के अध्यक्ष रह चुके हैं.



Comments