Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

सच में बिग बॉस 13 मे लोगों की पहली पसंद है आसिम


 


 


बिग बॉस टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शोज में से एक है. बिग बॉस के 13वें सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला बन गए हैं. सिद्धार्थ के बाद दूसरे नंबर पर आसिम रियाज रहे हैं. सिद्धार्थ शुक्ला के जीतते ही सोशल मीडिया पर अचानक यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी. लोगों की ये नाराजगी शो के मेकर्स के प्रति थी क्योंकि उनका कहना है कि ट्रॉफी के असली हकदार आसिम रियाज हैं.


क्या सच में लोगों की पहली पसंद आसिम हैं?


आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला की गिनती बिग बॉस के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में होती थी और इस पर मुहर भी लग गई जब दोनों के बीच अंत तक कांटे की टक्कर देखने को मिली. सिद्धार्थ के विनर बनते ही ट्विटर पर #FakeBiggBoss ट्रेंड करने लगा. ट्विटर यूजर्स सिद्धार्थ शुक्ला की जगह आसिम रियाज को असली विनर बताने लगे. अब सवाल है कि क्या वाकई में लोगों की पहली पसंद आसिम रियाज हैं?


आसिम रियाज मजबूत कंटेस्टेंट रहे हैं, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की जीत पर ये नहीं कहा जा सकता कि वह डिजर्व नहीं करते थे. क्योंकि शो की शुरुआत से लेकर अंत तक अगर आप देखेंगे तो सिद्धार्थ शुक्ला की चर्चा काफी ज्यादा होती थी. चाहे सिद्धार्थ शुक्ला की शहनाज गिल से दोस्ती हो या आरती सिंह से. अब चाहे सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की कॉमेडी या लड़ाई हो. ये सभी चीजें सिद्धार्थ शुक्ला के हक में रहती थी और दर्शकों को काफी पसंद भी आती थी. एक बार जरा ट्विटर के कुछ ऐसे ही ट्रेंड्स पर नजर डालें


हालांकि बाद में ग्रैंड फिनाले के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दावा किया गया कि ये बिग बॉस के कंट्रोल रूम का वायरल वीडियो है. वीडियो में कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज को बराबर वोट हासिल हुए हैं, लेकिन इंटरनेट को सिद्धार्थ से हुई परेशानी कोई पहले की नहीं है बल्कि ये बिल्कुल नई है. आसिम ने कई इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला की जीत को गलत नहीं बताया है. हर बार वह इसका बचाव ही करते नजर आए हैं.


कुछ लोगों की पहली पसंद आसिम हैं जो हो भी सकता है. लेकिन सिद्धार्थ को ट्रॉफी के लायक नहीं बताना, ऐसा कहना भी काफी हद तक गलत है. क्योंकि सिद्धार्थ ने शो को खेला नहीं बल्कि जिया है, हर इमोशंस दिखाए हैं, हीरो बनने की आड़ में फेक नहीं खेला है.


Comments