Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

नवीन जयहिंद से स्वाति मालीवाल ने लिया तलाक, ट्वीट पर लिखा- हमेशा मिस करूंगी


आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने हरियाणा आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। इसकी पुष्टि स्वाति ने खुद ट्वीट पर की है। स्वाति ने लिखा है कि बहुत दर्द होता है जब आपकी परियों की कहानियों का अंत होता है। मेरी कहानी भी खत्म हो गई मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कई बार अच्छे लोग भी एक साथ नहीं रह पाते। मैं उसे हमेशा मिस करूंगी। हर दिन भगवान से प्रार्थना करूंगी कि हमारे जैसे लोगों को यह दर्द सहने की शक्ति दे


नवीन जयहिंद की अभी तक नहीं डाली कोई पोस्ट
तलाक पर अभी तक नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं डाली है। उन्होंने मीडिया में भी कोई बयान नहीं दिया है। पिछले दिनों वे दिल्ली चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। उनका नाम दिल्ली स्टार प्रचारकों की सूची में था।


Comments