Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

खेल मंत्रालय ने सिंधु के लिए आएगा पूर्व विश्व विजेता का कोच को हरी झंडी


पीवी सिंधु को विश्व चैंपियन बनाने के बाद उन्हें टोक्यो ओलंपिक से ठीक पहले अधर में छोड़ कर गईं कोरियाई कोच किम जी ह्यून की जगह डोनेशियाई कोच लेंगे। विश्व चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट देने वाले दिग्गज इंडोनेशियाई कोच आगुस ड्वी सांतोसो के सिंधु को ओलंपिक के लिए तैयार करेंगे। सांतोसो को सिंधु के अलावा साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत के लगातार गिर रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए आनन-फानन में थाईलैंड से तोड़कर लाया जा रहा है।


खास बात यह है कि सांतोसो से गोपीचंद ने खुद बाद की है। सांतोसो पूर्व विश्व चैंपियन, सिडनी ओलंपिक रजत पदक विजेता और बैंकाक एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट इंडोनेशियाई हेंद्रावान और ऑल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने वाले बुदी सांतोसो के कोच रहे हैं।

ओलंपिक  के लिए कोच की थी जरूरत
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में भारतीय शटलरों के लगातार गिर रहे प्रदर्शन की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि किम जी ह्यून के जाने के बाद सिंधु, साइना, श्रीकांत को एक अच्छे कोच की सख्त जरूरत है। इस वक्त गोपीचंद अकादमी में सिंगल्स कोच के रूप में पार्क ताई सुंग और ड्वी क्रिस्टियावान ही हैं। दिक्कत यह थी कि ओलंपिक से ठीक पहले स्तरीय कोच कहां से मिलेगा। ऐसे में गोपी ने खुद सांतोसो से बात की। 

सांतोसो बीते वर्ष की शुरूआत में थाईलैंड से जुड़े थे। उन्होंने साइना को लगातार तीन बार हराने वाली बुसानन को खड़ा किया। सांतोसो बीते वर्ष भी भारत से जुडने वाले थे, लेकिन अच्छा पैसा मिलने पर वह थाईलैंड चले गए। इस बार उन्हें उनकी मुंह मांगी रकम आठ हजार डॉलर प्रति माह (पौने छह लाख रुपये) पर लाया जा रहा है।

सिंगल्स विशेषज्ञ हैं सांतोसो
सांतोसो सिंगल्स के विशेषज्ञ कोच हैं। वह इंडोनेशिया के अलावा कोरिया और थाईलैंड के कोच भी रह चुके हैं। कोरिया में रहने के दौरान उन्होंने सोन वान हो को विश्व नंबर एक बनाया। सिंधू को छोड़ सिंगल्स में साइना, श्रीकांत टोक्य ओलंपिक क्वालीफाई को लेकर मुश्किल में हैं। खेल मंत्रालय सांतोसो के अनुबंध को हरी झंडी दे चुका है। उनके अगले माह जुडने की उम्मीद है। 


Comments