राजस्थान के जयपुर में कश्मीरी युवक की हत्या कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक, हरमाड़ा थाना इलाके में 5 फरवरी को झगड़ा हुआ था. इस दौरान हो गया बासित गंभीर रूप से घायल हुआ था. वह जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा जिले का रहने वाला है. बासित का इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा था. शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. बासित की मौत के बाद एसएमएस मॉर्चरी के बाहर कश्मीरी युवक जमा हुए और हंगामा किया.
इवेंट कोऑर्डिनेटर सलमान ने आज तक से कहा, 'दो कश्मीरी युवक काम पर गए थे और काम के बाद रात को फ्री हुए. इस दौरान उनके साथ मुंबई के भी लोग थे. इन लोगों ने एक कश्मीरी युवक को बहुत मारा. इसके बाद घायल युवक जैसे ही कमरे पर पहुंचा तो कहा कि मेरे सिर में दर्द हो रहा है. लोगों ने बहुत मारा है.'
सलमान ने आगे कहा, 'घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां वो बेहोश हो गया. इसके बाद डॉक्टरों ने युवक के पेट में फूड प्वाइजनिंग की बात कही. हालांकि, दूसरे दिन उसका ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद पता चला कि युवक के सिर पर चोट लगी है. इसके बाद 24 घंटे के अंदर ही उसकी मौत हो गई.'
पुलिस के मुताबिक इस मामले में गुरुवार को एफआईआर दर्ज हुई थी. एफआईआर के मुताबिक इस मामले में 3 आरोपी हैं, जिनमें से अब तक एक आरोपी आदित्य की गिरफ्तारी हो गई है. पुलिस के मुताबिक आदित्य दिल्ली का रहने वाला है जबकि बाकी दो आरोपियों की शिनाख्त होनी अभी बाकी है.
Comments
Post a Comment