Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

ग्रीन-टी को खाली पेट न पीएं फायदे की जगह पहुंचा सकता है नुकसान


मोटापा और बढ़ी हुई चर्बी से आज के समय में अधिकांश लोग पीड़ित हैं। अपने वजन को कम करन के लिए लोग अक्सर कोई न कोई उपाय करते रहते हैं। ऐसें में बहुत से लोग ग्रीन-टी का भी सेवन करते हैं। लेकिन गलत समय और ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी का सेवन सेहत को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है। ग्रीन टी में पाए जाने वाला कैफीन भले ही भूख कंट्रोल करती है, लेकिन शरीर को नुसकान भी पहुंचाती है। आइए जानते हैं ग्रीन-टी से होने वाले नुकसान 


डिहाइड्रेशन
ग्रीन-टी के ज्यादा सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसमें मौजूद diuretic तत्व शरीर में पानी की कमी करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। सर्दियों में व्यक्ति वैसे भी पानी का सेवन कम करता है, ऐसे में जरुरत से ज्यादा ग्रीन-टी का सेवन डिहाइड्रेशन की वजह बनती है।


सिर में दर्द
जो लोग ग्रीन-टी का सेवन अधिक करते हैं, उन्हें माइग्रेन और सिर में दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार सिर में दर्द की वजह हाई बी।पी भी हो सकता है, जिसकी वजह भी शायद ग्रीन-टी का अधिक सेवन है।


मुहांसे
कुछ युवा लड़कियों को ग्रीन-टी का सेवन करने से चेहरे पर मुंहासे होने की भी समस्या देखने को मिलती है। ये सब नुकसान खाली पेट ग्रीन-टी का सेवन करने से होते हैं।


खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से इसका सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। ऐसा करने से पेट में जलन, भूख न लगना और एसिड जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बेहतर होगा कि ग्रीन-टी के साथ हमेशा ओट्स बिस्किट्स या कोई लाइट बिस्किट्स का सेवन करना चाहिए। कुछ खाने के बाद ग्रीन-टी पीने से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।


Comments