Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

CM योगी ने दिया डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को खास गिफ्ट


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर के साथ सोमवार को अहमदाबाद से आगरा पहुंचे और ताजमहल का दीदार किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ताजमहल की विजिटर बुक में लिखा, 'ताज हमें प्रेरणा देता है. ताजमहल भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है.


डोनाल्ड ट्रंप जब अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ प्यार के प्रतीक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे तो इसकी ऐतिहासिक महत्ता की जानकारी देने की जिम्मेदारी गाइड नितिन कुमार सिंह को मिली. गाइड ने ट्रंप-मेलानिया को ताजमहल के इतिहास और कला की जानकारी दी.


नितिन कुमार सिंह ने जब डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को डायना बेंच (लवर्स बेंच) पर बैठने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया. हालांकि ट्रंप अपनी पत्नी का हाथ थामकर प्यार के प्रतीक ताजमहल को निहारते रहे.


डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ने ताजमहल में लवर्स बेंच पर बैठकर तो फोटो क्लिक नहीं कराई लेकिन ताजमहल के सामने डायना बेंच के पास तस्वीर खिंचवाई. उसी तस्वीर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति ट्रंप को गिफ्ट के रूप में दिया.


ताजमहल में डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को घूमते देखकर ऐसा लग रहा था जैसे दोनों प्रेम को समर्पित इस इमारत से अपने आपको जोड़कर देख रहे हों. वहीं ट्रंप की बेटी इवांका भी अपने पति जेरेड के साथ ताज को निहारती रहीं. इस दौरान इवांका अपने फोन से भी फोटो क्लिक करवाईं.


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार दोपहर को साबरमती आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मेलानिया ट्रंप के साथ चरखा चलाया. उन्होंने विजिटर बुक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद दिया.


Comments