Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

आयकर विभाग को, तमिलनाडु में करीब 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का संदेह , कई फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर छापे


तमिलनाडु में कर चोरी के संदेह में आयकर विभाग ने कई फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर छापे मारे। आयकर सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि करीब 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का संदेह है। आयकर विभाग मशहूर अभिनेता विजय के निवेश और मेहनताने की जांच कर रहा है।


विभाग ने हालांकि जांच के दायरे में आए किसी अन्य का नाम तो नहीं लिया, लेकिन बताया कि राज्य के 38 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं।  बताया जाता है कि हाल की एक फिल्म ‘बिगिल’ ने 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसकी जानकारी छिपाई गई। कर चोरी में सभी फिल्मी हस्तियों (फिल्म प्रोड्यूसर, अभिनेता, वितरक और फाइनांसर) के तार इस मामले में आपस में जुड़े हैं।

आयकर विभाग ने बताया कि छापे में चेन्नई और मदुरै के गुप्त ठिकानों से बरामद 77 करोड़ की बेहिसाबी नकदी कथित तौर पर फाइनेंस की है। अभिनेता विजय के फिल्म प्रोडक्शन हाउस और उनके आवास के अलावा कई ठिकानों पर छापे मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता की अचल संपत्तियों और फिल्म बिगिल से होने वाली आमदनी की विभाग विशेष तौर पर जांच कर रहा है। अभिनेता के बचाव में उतरे प्रदेश कांग्रेस प्रमुख केएस अलागिरी ने कहा, हो सकता है कि विजय को ‘डराने’ के लिए छापे मारे जा रहे हों।

उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में फिल्म ‘मर्सल’ में नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ कुछ संवाद बोलकर विजय विवादों में घिर गए थे। भाजपा नेताओं ने इसका विरोध भी किया था।


Comments