Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

येरूशलम बनी रहेगी इस्राइल की राजधानी,ट्रंप ने पेश की अपनी शांति योजना


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फिर से कहा कि येरूशलम शहर इस्राइल की अविभाजित राजधानी बना रहेगा। ट्रंप ने यह बात इस्राइल-फलस्तीन विवाद को हल करने के लिए अपनी बहुप्रतीक्षित ‘मध्यपूर्व (पश्चिम एशिया) शांति योजना’ का खाका पेश करते हुए कही। 


व्हाइट हाउस में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू की मौजूदगी में अपनी इस योजना को पेश करते हुए कहा, इस्राइल शांति की दिशा में ‘विशाल कदम’ उठाने जा रहा है। उन्होंने कहा, मेरी योजना के तहत येरूशलम इस्राइल की अविभाजित, बेहद अहम राजधानी बनी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मेरी योजना एक यथार्थवादी दो-राष्ट्र समाधान पेश करती है।

उन्होंने पूर्वी येरूशलम में फलस्तीनी राजधानी बनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया। अपनी योजना को ‘डील ऑफ द सेंचुरी (सदी का सबसे बड़ा सौदा)’ करार देते हुए ट्रंप ने कहा, यह उनके (फलस्तीनियों) लिए आखिरी मौका हो सकता है। उन्होंने कहा, फलस्तीनी कहीं ज्यादा बेहतर जिंदगी के हकदार हैं। 


Comments