Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कर्मियों का कटेगा एक दिन का मानदेय


ट्रेड डयूनियनों के आह्वान पर बीते बुधवार को प्रदेश भर में हड़ताल पर गईं हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। इन महिला कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से हजारों बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं जा पाए और न ही उन्हें खाना मिल पाया। हड़ताल पर गईं कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब कर ली गई है।  


 

महिला एवं बाल विकास के एक अधिकारी बताया कि बुधवार को हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटा जाएगा। उनके मुताबिक किसी भी कर्मचारी को हड़ताल पर जाने की इजाजत नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने से इसमें बच्चे नहीं आ पाए। हड़ताल पर गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के कदम को गैर जिम्मेदराना ठहराया गया है। हालांकि, छुट्टी पर गईं कर्मचारियों का मानदेय नहीं कटेगा। 


Comments