Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

तीन दिनों तक उत्तर भारत में अभी और गिरेगा पारा










नई दिल्ली, एजेंसी। पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। ठंड ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में 27 जनवरी से 29 जनवरी तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी का अलर्ट है। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है। इससे दिल्ली-एनसीआर में फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं।


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई हिस्सों में हलका कोहरा देखने को मिलेगा। एजेंसी ने 27 जनवरी से 29 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश व आंधी की आशंका जताई है।


दिल्ली में गिरेगा न्यूनतम तापमान


राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो यहां बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। साथ ही दिन में मध्यम गति से ठंडी हवा चल सकती है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।










घने कोहरे ने ट्रेनों की रोकी रफ्तार


वहीं, घने कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। कम दृश्यता के कारण उत्तर रेलवे की लगभग 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली आ रहीं ट्रेनों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से दिल्ली चल रही है। जबकि भुनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस और इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से दिल्ली आ रही हैं।


Comments