Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

T-20 के सबसे बड़े कप्तान बने विराट कोहली , समूचे विश्व में लहराया तिरंगा


भारत ने मंगलवार को नए साल 2020 का विजयी आगज किया। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा। विराट ने मैच विनिंग पारी खेली। कोहली के बल्ले से 17 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से नाबाद 34 रन निकले। इस दौरान विराट न सिर्फ टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन स्कोरर बल्लेबाज बन गए बल्कि सबसे तेज एक हजार टी-20 रन बनाने वाले कप्तान भी बने।


अब विराट कोहली बतौर कप्तान 1000+ रन बनाने वाले छठे और दूसरे भारतीय बन गए। धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन अपने नाम किए थे, जबकि कोहली को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए महज 32 मैच ही लगे। इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस अव्वल हैं। इस दौरान उनका औसत 37.44 का रहा। डुप्लेसिस ने एक शतकीय और सात अर्धशतकीय पारी खेली।


बतौर कप्तान टी-20 में 1000 रन पूरे करने वाले


  • फाफ डुप्लेसिस, दक्षिण अफ्रीका, 40 मैच, 1273 रन

  • महेंद्र सिंह धोनी, भारत, 72 मैच, 1112 रन

  • केन विलियम्सन, न्यूजीलैंड, 39 मैच 1083 रन

  • इयोन मॉर्गन, इंग्लैंड, 43 मैच, 1013 रन

  • विराट कोहली, भारत, 32 मैच, 1006 रन

  • विलियम पोर्टरफील्ड, आयरलैंड, 56 मैच, 1002 रन




  • सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले कप्तान


    • विराट कोहली, भारत, 30 पारी

    • फाफ डुप्लेसिस, दक्षिण अफ्रीका, 31 पारी

    • केन विलियम्सन, न्यूजीलैंड 36 पारी

    • इयोन मॉर्गन, इंग्लैंड, 42 पारी

    • विलियम पॉटरफील्ड, आयरलैंड, 54 पारी

    • महेंद्र सिंह धोनी, भारत, 57 पारी






Comments