Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

शरीर को क्यों नुकसान पहुचाता है?खाना खाने के साथ पानी पीना


आप जितना पानी पीते हैं आपके शरीर को उतना ही फायदा होता है। इसी वजह से डॉक्टर दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके साथ ही आपने सुना होगा कि खाने के साथ पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आयुर्वेद में खाने के फौरन बाद पानी पीने को बेहद खराब बताया गया है। आयुर्वेद में बताया जाता है कि खाने के फौरन बाद पानी पीना जहर पीने के बराबर है, क्योंकि इसका असर सीधे आपके पाचन तंत्र पर पड़ता है और अगर पाचन तंत्र ठीक नहीं रहता है तो इंसान को कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।


दरअसल हम जो भोजन करते है वह नाभि के बाये हिस्से में स्थित जठराग्नि में जाकर पचता है। जठराग्नि एक घंटे तक खाना खाने के बाद प्रबल रहती है। खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने से जठराग्नि शांत हो जाती है जिसका सीधा असर पाचन पर पड़ता है। इसलिए हमेशा खाना खाने के कुछ देर बाद पानी पीने की सलाह दी जाती है। आर्युवेद कहता है कि हम जो खाना खाते हैं जठराग्नि उसे पचान में मदद करती है लेकिन अगर खाते ही पानी पी लिया जाए तो यह शांत हो जाती है और खाना सही से पच नहीं पाता है।


ऐसे में खाना खाते ही फौरन पानी पीने से पाचन तंत्र तो कमजोर होता ही है साथ ही में आपको गैस से लेकर सीने में जलन तक की कई समस्याएं हो सकती हैं। आर्युवेद में यहां तक कहा जाता है कि खाने के फौरन बाद पानी पीने से आपको त्वचा संबंधी रोग भी हो सकते हैं। 


Comments