Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

शहनाज को छोड़ अब इस कंटेस्टेंट के साथ सिद्धार्थ ने शुरू किया फ्लर्ट, मिली फ्लाइंग BIGG BOSS

 


टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 में लड़ाई-झगड़ों के अलावा दोस्ती और प्यार भी खूब देखनेे को मिल रहा है। इस सीजन में जहां बहुत सारी लड़ाईयां देखने को मिली वहीं कुछ प्यार भरे रिश्ते भी बने हैं। बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच प्यार के रिश्ते ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं हैं। दर्शक इन दोनों की प्यारी नोकझोंक को भी खूब पसंद करते हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज से बात नहीं कर रहे हैं और वह शहनाज को बोल चुके हैं कि वो उनको पसंद नहीं करते हैं। 


अब सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल को छोड़कर मधुरिमा तुली से फ्लर्ट करना शुरू कर दिया है। जी हां, कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और मधुरिमा तुली के पास बैठे दिखाई देते हैं। इस दौरान मधुरिमा सिद्धार्थ से कहती हैं कि इतने दिनों तक अपने मेरे बारे में क्या महसूस किया। इस पर सिद्धार्थ फ्लर्ट करते हुए कहते हैं कि मैंने अबतक आपको महसूस कहां किया है। वहीं मधुरिमा भी उनके साथ फ्लर्ट करते हुए कहती हैं कि अब मुझे भी  ऐसा करना चाहिए


Comments