Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

सांसद ओवैसी ने कहा कि इमरान खान को भारतीय मुसलमानों की चिंता करने के बजाय अपने देश स्थिति के बारे में चिंता करे


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को बांग्लादेश से सात साल पुराने हिंसा के वीडियो को हटाने के लिए फटकार लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई है। बता दें कि पाक पीएम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर भारत में मुस्लिमों की स्थिति पर तंज कसा था।


हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि इमरान खान को भारतीय मुसलमानों की चिंता करने के बजाय अपने देश पाकिस्तान में मुस्लिमों की स्थिति के बारे में चिंता करनी चाहिए। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश के एक वीडियो को पोस्ट कर उसके भारत का होने का दावा किया था।

ओवैसी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि खान साहब आप अपने ही देश की चिंता करें। हमने जिन्ना के गलत सिद्धांतों को खारिज कर दिया है, हम गर्व से भारतीय मुसलमान हैं और आगे भी रहेंगे। हालांकि, इस दौरान ओवैसी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने चुनौती देते हुए घोषण की कि केंद्र में मोदी सरकार के रहते हुए देश में एनआरसी को लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी मुद्दे के विरोध में कांग्रेस से एआईएमआईएम और अन्य दलों के साथ आने का भी आग्रह किया।

बता दें कि पाकिस्तानी पीएम द्वारा साझा किया गया वीडियो डिलीट किया जा चुका है, जब उसके तथ्यों की जांच की गई तो पता चला कि वह 2013 का था। यह वीडियो बांग्लादेश में लोगों के समूह पर पुलिसिया कार्रवाई से संबंधित था। जिसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में 'मुसलमानों के खिलाफ' पुलिस की बर्बरता के तौर पर पेश करने का प्रयास किया था।

अब हटाए जा चुके उस वीडियो में एक बिंदु पर एक पुलिसकर्मी रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) की एक ढाल पकड़े दिखाई देता है। इससे पता चलता है कि यह घटना बांग्लादेश की थी। आरएबी बांग्लादेश पुलिस की विशेष अपराध विरोधी और आतंकवाद विरोधी इकाई है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद पाक पीएम खान को सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था।


Comments