Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

रेस्क्यू टीम ने जद्दोजहद के बाद सुरक्षित नीचे उतारा ,तीन मंजिले मकान की छत पर चढ़ी गाय


एक अप्रत्याशित घटना क्रम के तहत एक  गाय न जाने कैेसे तीन मंजिला मकान की छत पर पहुंच गई। लेकिन स्थिति उस समय खराब हो गई जब गाय नीचे नहीं उतर पायी। इसी बीच घटनाक्रम की जानकारी प्रमुख वन संरक्षक जयराज को दी गई तो उन्होंने विभागीय रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। आखिरकार रेस्क्यू टीम ने दो  घंटे की भारी जद्दोजहद के बाद जैसे.तैसे गाय को सुरक्षित नीचे उतारा। उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।घटना क्रम के मुताबिक आईटी पार्क स्थित एक मकान में गाय न जाने से कैसे सीढ़ियां चढ़ते हुए  तीसरी मंजिल पर पहुंच गई। गाय मकान की छत पर तो पहुंच गई लेकिन जब उतरने की सूची तो वह उधर नहीं पाई । उतरने की कोशिश में वह कई बार गिर भी गई। आखिरकार गाय को छत पर चढ़ने चढ़ने की जानकारी मिलने के साथ ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। 


घंटे की जद्दोजहद के बाद गाय को नीचे उतारा


लोगों ने पहले तो खुद ही गाय को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसी बीच किसी जागरूक ने घटना की जानकारी प्रमुख वन संरक्षक जयराज को दी प्रमुख वन संरक्षक के निर्देश पर विभागीय रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आखिरकार दो घंटे की जद्दोजहद के बाद रेस्क्यू टीम ने गाय को जैसे तैसे सुरक्षित नीचे उतारा।




गाय को सुरक्षित उतारने के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली।  बता दे कि एक सप्ताह पूर्व वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने रिस्पना नदी में उतर गई छह  गायों व बच्चों को बड़ी जद्दोजहद के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम में रवि जोशी, जितेेंद्र बिष्ट, प्रवेश कुमार व सुदर्शन पंवार शामिल थे।

 


Comments