Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

प्रियंका ने वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम में प्रियंका दी स्पीच


बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पावरफुल स्पीच दी है. अपनी स्पीच के चलते प्रियंका चर्चा में बनी हुई हैं. यहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की.


वर्ल्ड इकोनॉमी फोरम में प्रियंका ने क्या कहा?


प्रियंका ने कहा- 11 साल पहले, दुनिया के 60 प्रतिशत पोलियो के मामले भारत में थे. पांच साल बाद मिट गए और ये उस बड़े अभियान के कारण था जो कि सरकार और लगभग 200 मिलियन स्वयंसेवकों ने किया था... टॉप-डाउन और बॉटम-अप, एक साथ हो गए और कहा कि हम इस देश में बदलाव करने जा रहे हैं.


प्रियंका ने कहा, "आइए दुनिया को एक ऐसे स्थान पर लाएं जहां बच्चे के सपने साकार हों. जहां उस बच्चे को शिक्षा मिल सके, जहां उस बच्चे के पास पेपर्स हो सकते हैं, जहां उस बच्चे का वास्तव में भविष्य हो सकता है."


उन्होंने कहा, "मैं एक ऐसी जगह पर रहना पसंद करूंगी, जहां मेरे बच्चे (जब होंगे) एक ऐसी दुनिया में बड़े हो सकते हैं, जहां दुनिया के नेताओं ने Greta Thunberg की पीढ़ी की बात सुनी है. मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे एक जगह बड़े हों, जहां जलवायु संकट निहित है. मैं एक ऐसी जगह पर रहना चाहती हूं जहां महिलाओं के सफल होने की योग्यता का पैमाना एक बेसिक ह्यूमन राइट हो न कि भूगोल और मौके पर आधारित."


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की टॉप-100 सक्सेसफुल महिलाओं  में शामिल किया गया है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म क्रिएट एंड कल्टीवेट ने अपनी एक लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में नाम आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी शुक्रिया अदा किया है.


Comments