Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

नंबर एक प्रतिभाशाली महिला राजनेता बनीं भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय


छत्तीसगढ़ से भाजपा की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को देश की सबसे प्रतिभाशाली और ग्लैमरस महिला राजनेता चुना गया है। विस्पर इन दा कॉरिडोर नाम की वेबसाइट के सर्वे में राज्यसभा सांसद सरोज को लोगों ने पहली पसंद बताया है। वेबसाइट की ओर से प्रथम छह महिला राजनेताओं को चुनने के लिए सर्वे कराया गया था। 


ब्यूरोक्रेट्स, पब्लिक इंटर प्राइजेज, पॉलिटिक्स और कारपोरेट जगह की गतिविधियों पर नजर रखने वाली बेवसाइट ने ने महिला राजनेताओं के नाम सुझाकर उसमें से टॉप सिक्स पॉलिटिशियन चुनने के लिए ऑनलाइन सर्वे कराया। सर्वे में लोगों ने पहली पसंद के रूप में राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय को चुना। उनके बाद प्रियंका गांधी, स्मृति ईरानी, सुप्रिया सुले, डिंपल यादव और नुसरत को भी शामिल किया। 


Comments