Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

नामी होटल चलाने वाले एक बड़े ग्रुप पर छापेमारी

आयकर विभाग ने देश और विदेश में लक्जरी होटल चलाने वाले एक बड़े ग्रुप पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 1000 करोड़ रुपये के काले धन का पता चला. 19 जनवरी को आयकर विभाग ने दिल्ली समेत देश के सभी बड़े शहरों और विदेशों में होटल चलाने वाले एक बड़े ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की.

आयकर विभाग ने ग्रुप के दिल्ली-एनसीआर में 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी. आयकर विभाग के मुताबिक, ये ग्रुप काफी वक्त से रडार पर था. जानकारी मिली थी कि विदेशों में हजारों करोड़ की काले धन की संपत्ति गैर कानूनी ढंग से जमा की गई थी. आयकर विभाग को ये भी जानकारी मिली रही है कि होटल चलाने वाले इस बड़े ग्रुप ने तकरीबन 35 करोड़ रुपये की इनकम टैक्स की चोरी भी की है.

Comments