Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मौसम विभाग की ये जानकारी मकर संक्रांति से बदलेगा मौसम, यूपी के कई शहरों में होगी बारिश


यूपी के कानपुर में दिन में धूप के चलते रविवार को अधिकतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री के उछाल के साथ 5.2 डिग्री पर पहुंच गया।


दिन और रात में हवा की नमी में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई। दिन में 97 और रात में 55 प्रतिशत नमी रिकार्ड की गई। उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवाओं का सिलसिला अभी आगे भी जारी रह सकता है। सुबह और तड़के चार बजे कोहरे का असर रहेगा।


मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में मकर संक्रांति पर 14 जनवरी की रात से फिर से बादल और बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह चार दिनों तक मौसम में काफी परिवर्तन दिखेगा। फिलहाल 13 और 14 को दिन में अच्छी धूप खिलेगी। जबकि रात में खुले आसमान से बर्फीली ओस पड़ने से गलन महसूस होगी।


इस सप्ताह संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
13 जनवरी को अधिकतम 17, न्यूनतम 8
14 जनवरी को अधिकतम 18, न्यूनतम 10
15 जनवरी को अधिकतम 18, न्यूनतम 11
16 जनवरी को अधिकतम 17, न्यूनतम 10
17 जनवरी को अधिकतम 16, न्यूनतम 8
18 जनवरी को अधिकतम 16, न्यूनतम 8


Comments