Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

महिला डिप्टी कलेक्टर से सीएए समर्थन रैली में बदसलूकी, दो लोगों के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार


मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नागारिकता संशोधन कानून 2019 (CAA) के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचने और उनसे हाथापाई के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।


भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कल राजगढ़ में आयोजित प्रदर्शन के दौरान धारा -144 के उल्लंघन के लिए एफआइआर दर्ज की गई है। इस एफआइआर में 124 लोगों का नाम है। 17 लोग अभी तक गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में धारा 144 लागू होने के कारण रैली के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने बिना अनुमति के रैली की।


रैली के दौरान जमकर हंगामा


बता दें कि इस रैली के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता और प्रिया वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को काथित तौर पर चांटे मारे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी का सिर फूट गया। उसने पुलिस पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के साथ बदसलूकी हुई। इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में कलेक्टर निधि निवेदिता को कथित तौर पर एक आदमी को थप्पड़ मारते देखा गया जो प्रदर्शन का एक हिस्सा था।


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटे जाने पर प्रशासन की आलोचना की। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया और कहा कि राजगढ़ जिले के कलेक्टर और उनके डिप्टी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कलेक्टर को ऐसा करने का आदेश दिया? चौहान ने आगे कहा कि पुलिस के इस रवैये के खिलाफ भाजपा बड़े पैमाने पर लोगों का आंदोलन शुरू करेगी।


Comments