Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मायावती ने पार्टी से निकाला मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले BSP प्रत्याशी को


उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बहुजन समाज पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व विधायक सोनू सिंह और उनके भाई मोनू सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह 'सोनू' ने मेनका गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर से बीएसपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था.


अब उनके भाई ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह 'मोनू' के साथ ही सोनू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. बीएसपी का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण इनको कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है. लेकिन इसके बावजूद भी इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ.


मायावती ने  पूर्व विधायक सोनू सिंह और उनके भाई मोनू सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर निकाला है. पार्टी के आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि सुल्तानपुर में 12 जनवरी 2020 को बसपा सुल्तानपुर यूनिट द्वारा चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुल्तानपुर यशभद्र सिंह मोनू को पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की दी गई रिपोर्ट की अलग-अलग सूत्रों से छानबीन करने के बाद इन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है.


आदेश में कहा गया है कि दोनों नेताओं को पार्टी ने कई बार विरोधी गतिविधि करने पर चेतावनी दी, लेकिन इन्होंने अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया है, इसलिए इन्हें निष्कासित कर दिया गया है.


 


Comments