Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

मां बनने के बाद 38 साल की सेरेना ने जीता पहला खिताब जीता


अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने रविवार को ऑकलैंड ओपन का खिताब जीता। सेरेना ने मां बनने के बाद पहला टूर्नामेंट जीता है। 38 साल की इस खिलाड़ी ने तीन साल बाद कोई खिताब जीता है। फाइनल में उन्होंने अपने ही देश की जेसिका पिगुला को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। अंतिम बार उन्होंने 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।


23 बार की ग्रैंड स्लैम की सिंगल्स चैंपियन विलियम्स का यह करिअर का 71वां खिताब है। सेरेना को टूर्नामेंट जीतने पर लगभग 31 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। उन्होंने इसे ऑस्ट्रेलिया में लगी आग के पीड़ितों को देने की घोषणा की। हालांकि डबल्स के फाइनल में सेरेना और डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी की जोड़ी हार गई। उन्हें अमेरिका की आसिया मुहम्मद और टेलर टाउनसेंड की जोड़ी ने 4-6, 4-6 से हराया। 


सेरेना 20 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी


सेरेना ने कहा कि वे काफी लंबे समय से टेनिस खेल रही हैं। मुझे खुशी है कि मैं वो कर पा रही हूं, जिससे मैं प्यार करती हूूं। सेरेना अब 20 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन में उतरेंगी। वे यहां सिंगल्स का खिताब जीत लेती हैं तो ऑस्ट्रेलिया की मार्गेट कोर्ट के 24 खिताब की बराबरी भी कर लेंगी।


Comments