Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, हिमा दास मशाल लेकर दौड़ीं


तीसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का गुवाहाटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार रात रंगारंग उद्धाटन हुआ। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अलावा केंद्रीय खेल मंत्री किरिन रिजिजू मौजूद रहे। असम की हिमा दास सभी 7 उत्तर-पूर्वी राज्यों के एथलीट्स के साथ मशाल रिले लेकर दौड़ीं। हिमा ने 2018 में फिनलैंड में हुई आईएएएफ वर्ल्ड अंडर-20 चैम्पियनशिप के 400 मीटर रेस में गोल्ड जीता था। वे अंतरराष्ट्रीय ट्रैक इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय हैं।   


उद्धाटन समारोह में असम की सांस्कृतिक विविधिता के साथ देश की एकता नजर आई। समारोह को देखने के लिए स्टेडियम में करीब 25 हजार दर्शक मौजूद थे। यूथ गेम्स में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 6800 एथलीट्स 20 खेलों में हिस्सा लेंगे। हिस्सा ले रहे हैं। यह खेल 10 से 22 जनवरी तक चलेंगे। 


असम को देश की खेल राजधानी बनाने में सहयोग देंगे : किरन रिजिजू


इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल ने कहा, ‘‘मैं कश्मीर से कन्याकुमारी और अरुणाचल से गुजरात तक से आए सभी एथलीट्स का स्वागत करता हूं। अगले 13 दिन आप खेल के मैदान में अपनी काबिलियत साबित करें।’’ क्योंकि सारा देश आपको खेलते देखना चाहता है। वहीं, खेल मंत्री रिजिजू ने कहा, ‘‘मैं असम सरकार को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि केंद्र उसे देश की खेल राजधानी बनाने में पूरा सहयोग करेगी।’’ पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूथ गेम्स का उद्धाटन करने वाले थे। लेकिन नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध के बाद उनका आना टल गया। 


Comments