Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर कहा- देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं गोली मारनी चाहिए


भाजपा नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को एक रैली में मंच से नारा लगाया था 'देश के गद्दारों को... जिसके बाद मंच के नीचे मौजूद लोग जवाब में कह रहे थे- 'गोली मारो...को'। अब कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने अनुराग ठाकुर का समर्थन करते हुए कहा है कि देशद्रोहियों को गोली मारनी चाहिए न कि बिरयानी।


पर्यटन मंत्री ने 'मैं अनुराग ठाकुर के साथ हूं' हैश टैग के साथ ट्वीट किया, देशद्रोहियों के खिलाफ उनके बयान के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला करने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने आतंकवादियों अजमल कसाब और याकूब मेमन की मौत का विरोध किया था। टुकडे-टुकड़े गैंग के समर्थन से देश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ झूठ फैलाया। देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं गोली मिलनी चाहिए।'

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को भारत के चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट में कहा है कि अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के रिठाला में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए 27 जनवरी को कई बार 'देश के गद्दारो को, गोलो मारो... को' का नारा बुलंद किया था। 

चुनाव आयोग ने ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब मांगा है। ठाकुर को दोषी पाए जाने पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान चुनाव आयोग द्वारा निकाले जाने वाले दूसरे भाजपा नेता बन जाएंगे। इससे पहले 25 जनवरी को चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा पर आदर्श चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन के लिए अभियान चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने रिटर्निंग ऑफिसर से जानकारी और बयानबाजी की सीडी सहित पूरी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर को सौंपी थी। मंगलवार रात नौ बजे तक चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ ही नोटिस जारी किया।

अनुराग ठाकुर की रैली का ये वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस उनपर हमलावर है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ध्रुवीकरण करने के लिए बेकरार है। 

दिल्ली विधानसभा का चुनाव 8 फरवरी को होगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी।


Comments