होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
शहर के भीड़भाड़ वाले कामठीपुरा के नागपाड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक पुरानी इमारत में आग लग गई। हादसे में एक बच्ची समेत 8 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, दमकल विभाग के काफी प्रयास के बाद तकरीबन 5 घंटे बाद इसपर काबू पा लिया गया है। घायलों में आदिल कुरैशी (20), निशा देवी (32), चंदादेवी (60), अनिया (2), मोहनराम (70) समेत 8 लोग शामिल हैं। इनमें से मोहनराम की हालत गंभीर है।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक, चाइना बिल्डिंग में लेवल 2 की यह आग सुबह 9.44 मिनट पर रिपोर्ट हुई। आरएस निमकर मार्ग पर स्थित इस इमारत तक पहुंचने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला और सघन है। मौके पर दमकल के 4 फायर इंजन, 3 जेट, एक फायर टैंकर को भेजा गया है।
Comments
Post a Comment