Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

जिस बात का डर था वो अब नहीं होगा,WhatsApp यूजर्स को बड़ी राहत


पिछले कुछ समय से WhatsApp की पेरेंट कंपनी Facebook इस मैसेजिंग ऐप पर विज्ञापन लाने की तैयार कर रही है. बिजनेस मॉडल और प्राइवेसी पॉलिसी पर राय अलग होने की वजह से वॉट्सऐप के फाउंडर ने कंपनी तक छोड़ दी. लेकिन अब खबर ये आ रही है कि फिलहाल के लिए वॉट्सऐप पर विज्ञापन लाने की प्लान होल्ड कर दिया गया है.


The Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल के महीने में जो टीम WhatsApp के लिए विज्ञापन पर काम कर रही थी उस पर अब रोक लग गई है.  हालांकि ऐसा नहीं है कि वॉट्सऐप में ऐड कभी नहीं मिलेंगे, भविष्य में कंपनी इसे लेकर काम कर सकती है.  लेकिन अभी के लिए ये खबर है कि कंपनी फिलहाल विज्ञापने से अपने कदम पीछे कर लिए हैं.  


WhatsApp का जो मॉडल है उससे कंपनी को डायरेक्ट कोई खास कमाई नहीं होती है और यही वजह है कि कंपनी इस पर विज्ञापन देने की तैयारी में थी.  स्टेटस फीचर के जरिए इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर ऐड देने की तैयारी चल रही थी. 2019 में कंपनी ने एक मार्केटिंग समिट के दौरान ये साफ कर दिया था कि वॉट्सऐप में विज्ञापन दिए जाएंगे.


WSJ की रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉट्सऐप की विज्ञापन टीम ने जो विज्ञापन के लिए कोड तैयार किया था उसे वॉट्सऐप से डिलीट कर दिया गया है. कंपनी ने अब तक इस पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. इसलिए वजह भी साफ नहीं है कि कंपनी  ऐसा क्यों कर रही है.



गौरतलब है कि फेसबुक ने काफी पहले ही वॉट्सऐप का डेटा फेसबुक के साथ शेयर करने वाली पॉलिसी लेकर आई थी. इससे कॉन्ट्रोवर्सी तो हुई, लेकिन कंपनी ने ये फैसला नहीं बदला और अब वॉट्सऐप का यूजर डेटा फेसबुक के साथ शेयर होता है.


 


Comments