Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

जल्द शुरू होगी स्टॉक ब्रोकिंग सर्विस,पेटीएम से भी कर सकेंगे शेयर ट्रेडिंग


पेटीएम मनी पर जल्द ही स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग सेवा भी शुरू होगी। पेटीएम इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म को स्टॉक ब्रोकिंग सर्विसेज शुरू करने के लिए सेबी की अनुमति मिल गई है। पेटीएम मनी ने एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। पेटीएम मनी में इक्विटी, कैश सेगमेंट, डेरिवेटिव्स और ईटीएफ में ट्रेड करने करने की सहूलियत मिलेगी। हालांकि इस स्टार्ट-अप ने अब तक अपने प्राइसिंग प्लान का ऐलान नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि यह डिस्काउंट ब्रोकरेज कैटेगरी में काम करेगा।


जीरोधा भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म 
डिस्काउंट ब्रोकरेज कैटेगरी में बेंगलुरु आधारित डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म जीरोधा भारतीय रिटेल ट्रेडिंग वोल्यूम का 15 फीसदी है और 15 लाख कस्टमर बेस के साथ देश की सबसे बड़ा रिटेल स्टोकब्रोकर कंपनी है। पेटीएम की सीधी टक्कर इसी से रहेगी।



नेशनल पेंशन सर्विस भी लॉन्च करेगी पेटीएम
शेयर ट्रेडिंग के साथ पेटीएम जल्द ही नेशनल पेंशन सर्विस (एनपीएस) भी लॉन्च करेगी। इसके लिए पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी से अनुमति मिलनी बाकी है। पेटीएम ने सितंबर, 2018 में अपना म्यूचुअल फंड ऐप शुरू किया था।



पेटीएम म्यूचुअल फंड ऐप पर हैं 30 लाख यूजर्स
पेटीएम के इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पर देशभर में तीस लाख से ज्यादा यूजर्स हैं जो म्यूचुअल फंड सर्विसेज ऑफर करती है। अगले कुछ साल में 250 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट के साथ पेटीएम मनी ने पूरी तरह से इन्वेस्टमेंट और वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म बनने का लक्ष्य रखा है।


Comments