Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

हिना ख़ान डैमेज्ड 2' से डिजिटल डेब्यू कर रही


टीवी सिरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आठ साल तक काम करने के बाद अब हिना ख़ान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म की राह पकड़ ली है। डिजिटल पर वह 'डैमेज्ड 2' वेब शो में नजर आएंगी। इससे पहले कई टीवी एक्ट्रेस ने डिजिटल की ओर कदम बढ़ा दिया है। हालांकि, हिना ख़ान दो फिल्में 'हैक्ड' और 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' भी जल्द रिलीज़ होने वाले हैं। अपनी वेब शो को लेकर उन्होंने दैनिक जागरण की प्रियंका सिंह से बात की। 


'डैमेज्ड 2' के जरिए डेब्यू को लेकर उन्होंने कहा, ' अब मेरे पास मौके हैं। जब मैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार के लिए ऑडिशन देने गई थी,  तो मुझे उस रोल के लिए पहले चैनल ने ना कर दिया था। उन्हें लगा था कि मैं निगेटिव रोल बेहतर कर सकती हूं। आगे जो हुआ वह सबके सामने है। अब मेरे पास जो प्रोजेक्ट्स हैं, उनमें मुझे लोग अलग अंदाज में देखेंगे। मैं निगेटिव, रोमांस सब कुछ कर सकती हूं। कलाकार के चेहरे से नहीं, बल्कि उसकी परफॉर्मेंस से उसका आंकलन करना चाहिए।'


उन्होंने आगे कहा कि जब कलाकार अपने भाव प्रकट करता है, तब उसकी भावनाएं दिखाई देती हैं। मुझे अस्थमा है। मैंने अपने जीवन में कभी सिगरेट को हाथ नही लगाया, लेकिन इस शो के लिए सिगरेट पीनी पड़ी। मुझे विकल्प दिया गया था कि सिगरेट को हाथ में पकड़कर भी रख सकती थी, लेकिन मैंने नहीं किया, क्योंकि मैं झूठी परफॉर्मेंस में यकीन नहीं रखती हूं।


 


Comments