Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

एरियाना अफगान एयरलाइंस का हेरात से दिल्ली आ रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 110 यात्री थे सवार

अफगानिस्तान में सोमवार को एक यात्री विमान क्रैश हो गया. पूर्वी गजनी प्रांत में सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.10 बजे एरियाना अफगान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिस इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह तालिबान के नियंत्रण में है. फिलहाल, हादसे में मारे गए लोगों की जानकारी नहीं है.


अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी एरियाना के मुताबिक, हेरात हवाई अड्डे के कंट्रोल टॉवर के अधिकारियों का कहना है कि विमान एरियाना अफगान एयरलाइंस का था. इसमें 110 लोग सवार थे और यह हेरात से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था.


गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने कहा, देह याक जिले में स्थानीय समयानुसार 1.10 बजे विमान हादसे का शिकार हुआ. यह इलाका तालिबान के नियंत्रण में है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पूरा गजनी प्रांत पहाड़ी इलाका है जो हिंदूकुश की तलछटी में बसा है. ठंड के दिनों में यहां कड़ाके की सर्दी पड़ती है और मौसम भी ज्यादातर खराब रहता है.


इससे पहले साल 2005 में अफगानिस्तान में बड़ा विमानहादसा हुआ था. कम एयर फ्लाइट का विमान पश्चिमी हेरात से काबुल के लिए उड़ान भरा था. मौसम खराब होने के कारण पहाड़ी इलाके में यह विमान हादसाग्रस्त हो गया. हालांकि युद्ध के दौरान अफगानिस्तान में कई विमान हादसे हुए हैं. साल 2013 में अमेरिकी बोइंग 747 कार्गो विमान क्रैश हो गया था. यह विमान काबुल के उत्तरी इलाके में स्थित बगराम एयरबेस से उड़ा था. इसे दुबई तक की यात्रा करनी थी. इस विमान में सवार सभी 7 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी.


 

 


Comments