Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

देश भर मे लोहरी की धूम

सोमवार को लोहड़ी की धूम रही। शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सिख समाज के लोगों ने लोहड़ी गाकर खूब नाच-गाना किया। लोहड़ी जलाकर उसमें मूंगफली, तिल, गुड़ आदि चढ़ाया गया। । वहीं नवविवाहित जोड़ों  और नव जन्मे बच्चो की अपनी पहली लोहड़ी को यादगार बनाया जाता है।


 


सचिन चढ्ढा और मिनाश्री  चढ्ढा की उनके बेटे हर्शिल की भी पहली लोहरी थी जिसे ऊषा चढ्ढा (दादी) पूजा बत्रा  (बुआ) कपिल बत्रा (फूफा) सभी  परिवारजनो  ने बङे हर्ष और उल्लास के साथ  लोहड़ी का  त्यौहार मनाया साथ ही बच्चे के उज्जवल  भविष्य  के लिऐ कामना की  


Comments