Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

दीपिका पादुकोण के लुक जो दिखाते हैं कि उनकी स्टाइल है हर लड़की की पहली पसंद

 


दीपिका पादुकोण का स्टाइल सेंस लाजवाब है। उनको देखकर कोई भी आम लड़की स्टाइल टिप्स ले सकती है। 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही दीपिका  पादुकोण अपनी फिल्म छपाक की वजह से इस समय सुर्खियों में हैं। दीपिका पादुकोण ने कई मौकों पर ऐसा ड्रेसिंग सेंस अपनाया है जो बेहतरीन है। तो चलिए देखें ऐसे ही दीपिका पादुकोण के पांच लुक जो अलग-अलग मौकों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।


फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए तैयार दीपिका का साड़ी लुक किसी भी लड़की की पसंद बन सकती है। सब्यसाची मुखर्जी  की डिजाइन की हुई इस हैंड प्रिटेंड अबस्ट्रैक्ट साड़ी के साथ दीपिका ने बहुत सारी ज्वैलरी कैरी की है। लंबे डैंगलर और ढेर सारे कड़े पहने बॉलीवुड की मस्तानी खूबसूरत लग रही थीं। मेसी बन और कम मेकअप में दीपिका का लुक परफेक्ट दिख रहा था।


शादी की सालगिरह पर दीपिका पादुकोण का लुक किसी भी नई दुल्हन को लुभा सकता है। शादी में गिफ्ट में मिली इस साड़ी को पहन कर दीपिका बिल्कुल नई नवेली दुल्हन लग रही थीं। साथ में गोल्डेन ज्वैलरी और मेकअप दीपिका के लुक को कंपलीट कर रहा था।


काले रंग के आउटफिट में तैयार दीपिका पादुकोण स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ बड़े फ्लावर वाली स्टिलोटो ने उनके लुक को पूरा किया है। किसी भी पार्टी के लिए दीपिका पादुकोण की ये ड्रेस हर लड़की की पहली पसंद बन सकती है। 


स्टाइलिश अवतार की बात करें तो इन दोनों ही आउटफिट में दीपिका का लुक जबरदस्त दिख रहा है। पार्टी में जाना हो या कैजुअल वेकेशन पर दोनों ही लुक आसानी से कॉपी किए जा सकते हैं। बस आप चाहें तो लंबी बेल्ट को हटा दें।


दीपिका पादुकोण की ये फ्लोरल ड्रेस बेहद खूबसूरत है। ब्राउन रंग की स्ट्राइप सैंडिल और पफी हेयरस्टाइल में पोनी के साथ लुक को कंपलीट किया गया है।


Comments