Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

भारत में रहता तो नोबेल पुरस्कार नहीं मिलता-अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी


नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी का कहना है कि अगर वे भारत में होते तो नोबेल पुरस्कार जीतने में सक्षम नहीं होते. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि भारत में प्रतिभा की कमी है, लेकिन यहां खास तरह के प्रणाली की जरूरत है. ये बातें उन्होंने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कहीं.


उन्होंने कहा कि  MIT (Massachusetts Institute of Technology) में अर्थशास्त्र में पीएचडी करने वाले कई छात्र हैं. मुझे बहुत से काम का श्रेय मिला, लेकिन वे दूसरों के द्वारा किया गया है. किसी एक व्यक्ति के लिए इसे हासिल करना संभव नहीं है.


भारत को एक अच्छे विपक्ष पार्टी की जरूरत


देश की राजनीतिक स्थिति पर अभिजीत बनर्जी ने कहा कि भारत को एक अच्छी विपक्षी पार्टी की जरूरत है. सत्ताधारी पार्टी को भी अच्छे विपक्ष की जरूरत होती है. गिरती अर्थव्यवस्ता पर अभिजीत बनर्जी ने कहा कि फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि हम जल्द इस समस्या से बाहर निकल पाएंगे. इसमें अभी वक्त लगेगा. अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए धीरे-धीरे कई चीजों पर काम करने की जरूरत है.


 


JNU से पढ़े हैं अभिजीत बनर्जी


मुंबई में जन्मे अभिजीत बनर्जी ने कोलकाता यूनिवर्सिटी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी. उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और MIT में प्रोफेसर हैं. बीते साल अक्टूबर में प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी, पत्नी एस्तर डफ्लो और माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. तीनों अर्थशास्त्रियों को वैश्विक गरीबी खत्म करने के उनके प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया था. 


Comments