टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और मदन लाल को बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
इसके अलावा तीसरे सदस्य के रूप में मुंबई की महिला क्रिकेटर सुलक्षणा नाईक हो सकती हैं। इन्होंने टीम इंडिया के लिए दो टेस्ट और 46 वन-डे मैच खेली हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को दी।
गंभीर ने 2011 वर्ल्ड कप की जीत में अहम भूमिका अदा की थी तो वहीं मदनलाल 1983 वर्ल्ड कप के हीरो रहे थे। इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों का टीम इंडिया में बहुत बड़ा योगदान रह है। बता दें कि गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में एंट्री की और फिलहाल वह भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्वी दिल्ली के सांसद हैं।
दो साल पहले क्रिकेट को अलविदा कहने वाले गंभीर ने भारत के लिए भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वन-डे और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। गंभीर ने तीन दिसंबर 2018 को क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं, मदनलाल ने भारत के लिए 39 टेस्ट और 67 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
Comments
Post a Comment