Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अंजना ओम कश्यप शाहीन बाग में , जानिए किस शर्त पर धरने से उठेंगी महिलाएं


दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2020) के बीच शाहीन बाग का मुद्दा सुर्खियों में है. इस पर सियासत भी खूब हो रही है. CAA और NRC के विरोध में 47 दिनों से जारी प्रदर्शन अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. इस बीच वहां प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संसद में कानून वापस लेने की घोषणा कर दें तो हम तुरंत प्रदर्शन खत्म कर देंगे.


 


'हम सिर्फ संसद की बात पर यकीन करेंगे'


 


बुधवार को अंजना ओम कश्यप आजतक की टीम के साथ शाहीन बाग पहुंचीं और वहां प्रदर्शन कर रहे लोगों से खास बातचीत की. महिलाओं ने बताया कि हम सिर्फ संसद की बात पर यकीन करेंगे, गली-कूचों में कही गई बातों पर यकीन नहीं करेंगे. महिलाओं ने कहा कि गृह मंत्री कहते हैं हम एनआरसी जरूर लाएंगे, जबकि पीएम मोदी कहते हैं कि NRC पर उनकी सरकार ने कोई चर्चा ही नहीं की है. ऐसे में उन पर कैसे यकीन किया जाये.


'गृह मंत्री कहते हैं हम जरूर लागू करेंगे'


 


महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी संसद में कह दें कि NRC और NPR लागू नहीं होगा तो हम धरना खत्म करे देंगे. हम वापस चले जाएंगे. हमारे गृह मंत्री ने संसद में कहा था कि CAA आ चुका है और NRC जरूर लाएंगे.


 



राष्ट्र के नाम संदेश दें मोदी-शाह


महिलाओं ने ये भी कहा कि पीएम राष्ट्र के नाम संदेश दें कि हम CAA-NRC वापस ले रहे हैं. सरकार शाहीन बाग में अपना डेलिगेशन भेजकर हमें संतुष्ट करे कि वे कानून वापस ले रहे हैं. एक महिला ने कहा कि मोदी-शाह में खुद कोऑर्डिनेशन नहीं है. इसीलिए उनके बयान अलग-अलग हैं और इसीलिए हमें भरोसा नहीं है


 


दादियों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन


 


इससे पहले CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही शाहीन बाग की महिलाएं बुधवार को जंतर मंतर पर जमा हुईं थीं. इसमें 70 वर्ष से अधिक उम्र की तीन बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल रहीं. इन तीनों वृद्ध महिलाओं को लोग शाहीन बाग की दादियों के नाम से जानते हैं. इसके बाद महिलाओं ने छात्रों के साथ फैज अहमद फैज की नजम 'हम देखेंगे' का पाठ भी किया.


Comments