Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अनन्या पांडे, नेपोटिज़्म पर बयान देकर सुर्खियों में आईं सोशल मीडिया पर उड़ाया जा रहा है जमकर मज़ाक


 


फिल्म पति पत्नी और वो में नज़र आईं अनन्या पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नेपोटिज़्म पर बात की थी। इस इंटरव्यू में अनन्या पांडे के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई न्यू कमर्स शामिल हुए थे।इस इंटरव्यू के सामने आने के बाद अनन्या पांडे का सोशल मीडिया पर जमकर मज़ाक उड़ाया जा रहा है।










इस इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे ने स्टारकिड होने के नाते अपने एक्टिंग करियर के स्ट्रगल के बारे में बताया था। अनन्या ने कहा कि उन्होंने फिल्मों में आने से पहले स्ट्रगल किया है, इसपर गली बॉय फेम एक्टर सिद्धांत ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है। सिद्धांत के इस जवाब को सोशल मीडिया पर खूब तारीफें मिल रही हैं।


अनन्या पांडे की वीडियो सामने आने के बाद से ही उनका काफी मज़ाक बनाया जा रहा है। एक यूज़र ने अनन्या पांडे पर लिखा, सिल्वर स्पून के साथ पैदा हुईं, धीरू भाऊ अंबानी स्कूल से पढ़ाई की, लॉस एंजलिस से ग्रेजुएशन, और करण जौहर की फिल्म से डेब्यू। 


इंस्टाग्राम पर एक यूज़र ने सिद्धांत चतुर्वेदी के पुराने दिनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, दुनिया के लिए स्ट्रगल। और अनन्या की मस्ती करती हुई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, अऩन्या पांडे के लिए स्ट्रगल।








Comments