Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अगली फिल्म के लिए अक्षय कुमार चार्ज कर रहे 120 Cr,सबसे महंगे स्टार बनेंगे

गुड न्यूज के जरिए दर्शकों को गुदगुदाने के बाद बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार जल्द ही पड़े पर्दे पर फिर से वापसी करेंगे. इस साल वह दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब और पृथ्वीराज जैसी फिल्में लेकर आने वाले हैं. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार फोर्ब्स के द्वारा जारी की गई सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों की फेहरिस्त में चौथा स्थान पा चुके हैं और अब ऐसा लगता है कि कमाई के मामले में वह जल्द ही एक नया कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म के लिए तकरीबन 120 करोड़ रुपये फीस लेंगे. इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय करेंगे. आनंद इससे पहले सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जीरो का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन इसका अच्छा खासा बज बना था. इसी फिल्म के बाद से शाहरुख खान बड़े पर्दे से गायब हैं.

Comments