Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

अब Z श्रेणी में रहेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, अब उन्हें जेड सुरक्षा मिलेगी. राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिड़ला को सीआरपीएफ जेड सुरक्षा प्रदान करेगी. इसके साथ ही डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और आईएडीएमके नेता और उप मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम की भी सुरक्षा घटाई गई है.


सुरक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जेड सुरक्षा हटा ली गई है. गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है. दोनों नेताओं को केंद्रीय सुरक्षा दी गई थी. दरअसल जेड कैटेगरी स्तर की सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं जिसमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के 4 या 5 कमांडर भी होते हैं. अतिरिक्त सुरक्षा दिल्ली पुलिस या सीआरपीएफ की ओर से मुहैया कराई जाती है.


सुरक्षा में एक एस्कॉर्ट कार भी शामिल होती है. इसमें शामिल सभी कमांडो मशीनगन और आधुनिक संचार के साधनों से लैस रहते हैं. इसके अलावा इन्हें मार्शल ऑर्ट से प्रशिक्षित किया जाता है. इनके पास बिना हथियार के लड़ने का भी अनुभव होता है .


इससे पहले गृह मंत्रालय ने एक फैसले के तहत 5 लोगों जेड सुरक्षा घटाई थी. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राजीव प्रताप रूडी के अलावा उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा और चर्चित विधायक संगीत सिंह सोम से जेड स्तर की सुरक्षा हटा ली गई थी. गौरतलब है कि लालू प्रसाद को केंद्रीय लिस्ट से हटा लिया गया था और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अब राज्य पुलिस पर है.



 


Comments