होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
अगर आपकी कार पर फास्टैग (FASTag) नहीं लगा है, तो तुरंत लगवा लें। इसकी वजह है कि सरकार ने कैशलेन में वाहनों को मिलने वाली एक बड़ी छूट को खत्म कर दिया है। वहीं सरकार ने फास्टैग का बैलेंस जानने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया है, जहां पर मिस्ड कॉल देकर बैलेंस राशि के बारै में जाना जा सकता है।
नियमों में 30 दिनों की छूट
सरकार ने NHAI के 65 टोल प्लाजा पर नियमों में 30 दिनों की छूट दी है। सरकार ने देश के 65 टोल प्लाजा पर 25 फीसदी फास्टैग लेन को 30 दिन के लिए हाइब्रिड लेन में बदलने की छूट दी है। जिसके तहत इन लेनों में फास्टैग और नकद भुगतान वाले वाहन जा सकते हैं। ये 65 टोल प्लाजा उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और आंध्रप्रदेश के हैं। एनएचएआई का कहनना है कि यह अस्थाई व्यवस्था है, जिसे 14 फरवरी को खत्म कर दिया जाएगा।
पूरा टोल शुल्क चुकाना होगा
वहीं फास्टैग को बढ़ावा देने के लिए NHAI ने एक और कड़ा फैसला लिया है। अथॉरिटी ने 24 घंटे के अंदर वापसी करने पर मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया है। इस फैसले के तहत अगर कैश लेन में कोई वाहन 24 घंटे के भीतर वापसी कर लेता है, तो उसे पूरा टोल शुल्क चुकाना होगा। अभी तक ये व्यवस्था थी कि 24 घंटे में वापसी पर टोल में छूट मिलती थी।
फास्टैग लगे वाहनों को रहेगी छूट
वहीं फास्टैग लगे वाहनों को यह छूट जारी रहेगी। यानी कि अगर फास्टैग लगा कोई वाहन 24 घंटे से पहले ही वापसी कर लेता है, तो उनसे टोल प्लाजा पर 50 फीसदी ही चार्ज लिया जाएगा। वहीं टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में आने वाले वाहन चालकों को पूरा शुल्क चुकाना होगा। इससे पहले ऐसे वाहन चालकों को रियायती पास लेना पड़ता था।
मिस्ड कॉल से जानें फास्टैग बैलेंस
वहीं NHAI ने खास सुविधा लॉन्च की है। इस सुविधा के तहत एनएचएआई प्रीपेड वॉलेट से जुड़े फास्टैग ग्राहक केवल एक मिस्ड कॉल के जरिये अपना फास्टैग बैलेंस जान सकते हैं। NHAI से संबंधित कंपनी IHMCL ने मिस्ड कॉल अलर्ट की सुविधा शुरू की है। अगर आपने NHAI फास्टैग पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाया हुआ है, तो अपने मोबाइल नंबर से 91-8884333331 पर मिस्ड कॉल देकर अपने NHAI प्रीपेड वॉलिट का बैलेंस जान सकते हैं। वहीं अगर किसी फास्टैग में बैलेंस कम है, तो रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक SMS भेजा जाएगा।
Comments
Post a Comment