Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

व्हाट्सएप के फेक मैसेज से रहे सावधान, लग गया 40 हजार रुपये का चूना


आज के दौर में सभी लोग इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही व्हाट्सएप भी अपने यूजर्स को फोटो, वीडियो और मैसेज शेयर करने की सुविधा देता है। हालांकि, कई महीनों से इस प्लेटफॉर्म पर फेक मैसेजेज की संख्या बढ़ गई है, जिससे लोगों को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। इस कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक मामला सामने आया है, जिसमें 53 वर्षीय सैन्य अधिकारी के साथ पैसों की धोखाधड़ी हुई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला...

 


छह दिसंबर को व्हाट्सएप पर आई मिस्ड कॉल



दरअसल, छह दिसंबर को सैन्य अधिकारी के व्हाट्सएप पर एक मिस्ड कॉल आई थी। जब उन्होंने उस नंबर पर दोबारा कॉल किया, तो उस पर कॉल नहीं जा रही थी। कुछ समय बाद उनके पास उस ही नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें उस यूजर ने अपने आपको उनका दोस्त कर्नल हरपाल सिंह बताया था। 

सैन्य अधिकारी ने उस नंबर पर रिप्लाई किया, तो उस जालसाज ने कहा कि वह और उसकी पत्नी अमेरिका में है और उसे अपनी बहन का इलाज कराना है। साथ ही, उसने अधिकारी मित्र से इलाज के लिए पैसों की मांग की। इसके बाद जालसाज ने कहा कि वह अमेरिका में है, जिसकी वजह से वह पैसे ट्रांसफर नहीं पा रहा है। इसके आगे उसने अधिकारी मित्र के व्हाट्एप पर अकाउंट नंबर भेज दिया।




फर्जी मैसेज पर किया यकीन



सैन्य अधिकारी ने जालसाज के मैसेज को सही मानकर 40,000 रुपये उस अकाउंट नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। उन्हें तब शक हुआ, जब 20 हजार रुपये और मांगे गए। अधिकारी ने तुरंत अपने दोस्त हरपाल सिंह को कॉल किया, तो पता चला कि वह अमेरिका में नहीं बल्कि पंजाब में है। साथ ही हरपाल सिंह ने कभी पैसों की मांग नहीं की थी। इसके बाद सैन्य अधिकारी ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कर दी थी। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहे है।




व्हाट्सएप के फेक मैसेज से रहे सावधान



अगर आपके पास भी पैसे की मांग वाले व्हाट्सएप मैसेज आए, तो भूलकर भी उनपर भरोसा ना करें। इसके साथ ही आप अपने किसी दोस्त और रिश्तेदार को एक मैसेज के आधार पर भूलकर भी पैसे नहीं भेजें। हालांकि, ज्यादातर हैकर्स यूजर्स को ठगने के लिए पैसों का लालच देते हैं, जिसके चलते वह हैकर्स का शिकार हो जाते हैं। तो ऐसे में भूलकर भी अपना अकाउंट नंबर किसी के साथ शेयर नहीं करें, नहीं तो आपको लाखों रुपये का चूना लग सकता है।



Comments