Skip to main content

बाल कैंसर देखभाल को मिलेगी मजबूती: HBCH वाराणसी में नर्सिंग वर्कशॉप संपन्न, 95 नर्सों ने सीखे एडवांस स्किल

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...

सबसे ज्यादा गूगल में खोजी गए लोगों की लिस्ट में शीर्ष दस में शामिल हुई भारत की ये चार महिलाएं




 

साल 2019 खत्म होने वाला है। इसके साथ ही साल भर में हुई बहुत सारी घटनाओं का लेखा-जोखा लिया जाएगा। इसी में से एक है उन लोगों के बारे में जो अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहें। सर्च इंजन गूगल ने भारत की दस हस्तियों के बारे में बताया है जिनके बारे में 2019 में सबसे ज्यादा खोजा गया। इनमें से चार स्थान पर महिलाओं का भी कब्जा रहा है। तो चलिए जानें वो कौन सी चार महिलाएं हैं जिनको गूगल पर सबसे ज्यादा बार खोजा गया।



कोयना मित्रा
बॉलीवु़ड एक्ट्रेस कोयना मित्रा को गूगल की लिस्ट में दसवें स्थान पर रखा गया है। रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में उन्होंने हिस्सा लिया था। जिसमें वो अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहीं और लोगों ने गूगल पर उनके बारे में जानकारी खोजा।



तारा सुतारिया
गूगल की सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं बॉलीवुड की नयी नवेली एक्ट्रेस तारा सुतारिया। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से करियर की शुरूआत करने वाली तारा को गूगल पर बहुत सारे लोगों ने खोजा है।




रानू मंडल
रातोंरात शोहरत पाने वाली रानू मंडल को हर कोई जानना चाहता है। गूगल पर इनको सर्च करने के मामले में सातवें स्थान पर रखा गया है। पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद इन्हें हिमेश रेशमिया ने अपने म्यूजिक एल्बम में गाने का मौका दिया। 




लता मंगेशकर
गूगल सर्च लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर। 90 साल की लता मंगेशकर करीब 28 दिनों तक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रही थीं। उन्हें निमोनिया हुआ था। उनकी अच्छी सेहत के लिए पूरे देश ने दुआएं मांगी थी। और गूगल पर उनके बारे में बहुत लोगों ने खोजा था।













Comments