होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक्त एवं...
Royal Enfield अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लाई है। कंपनी ने अपनी बाइक्स के लिए एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम लेकर आई है। इस प्रोग्राम की खासियत यह है कि चार साल या 50 हजार किमी तक मोटरसाइकिल को बेफिक्र चला सकते हैं। कंपनी ने इस ऑफर का नाम Ride Sure दिया है।
क्या है शर्त?
रॉयल एनफील्ड के इस ऑफर की खासियत यह है कि इसे कंपनी के किसी भी अधिकृत रॉयल एनफील्ड डीलरशिप या सर्विस सेंटर से खरीदा जा सकती है, लेकिन इसके लिए शर्त है कि ऑरिजनल वारंटी पीरियड के दौरान ही इसे खरीदा जाए। इस प्रोग्राम में मैकेनिकल पार्ट्स (नॉन वियर एंड टियर) शामिल होते हैं।
ये पार्ट्स होंगे कवर
कंपनी के मुताबिक यह ऑफर Classic 350/500, Bullet 350/500 और Thunderbird 350/500 बाइक्स पर लागू होगा। हालंकि अभी यह स्ष्ट नहीं है कि हिमालयन या Interceptor/Continental GT 650 twins पर यह ऑफर मिलेगा या नहीं। इस प्रोग्राम में इंजन सिलेंडर हेड, फ्यूल टैंक, पुशरॉड किट, इंजन ब्लॉक एसेंबली, कार्बूरेटर, ऑल सेंसर ट्रांसमिशन, मेगनेटो कवर, सबफ्रेम, पिस्टन और कनेक्टिंग रॉड असेंबली, फ्यूल पाइप, फ्रेम असेंबली, थ्रॉटल बॉडी, कैम प्लेट, स्टार्टर मोटर, रिअर शॉकर, हाइड्रॉलिक टैपेट, ईसीयू, इंजन फ्लशर यूनिट, आरएच कवर, चेनसेट, फ्यूल इंजेक्टर, वॉल्व एंड वॉल्व मैकेनिज्म, फ्रंट फॉर्क असेंबली, फ्रंट एंड रिअर कैलीपर्स, क्रैंककेस, इंजन फास्नर्स, ऑयल कूलर, ऑयल पंप, हेडलैंप केसिंग और फ्यूल पंप पर मिलेगी।
मिलेगी तीन प्रकार की वारंटी
| प्रोडक्ट-सर्विस | राइड श्योर बेसिक | राइड श्योर बेसिक प्लस | राइड श्योर प्रीमियम |
|---|---|---|---|
| दो से चार साल के लिए वारंटी एक्सटेंडेड | हां | हां | हां |
| दूसरे, तीसरे और चौथे साल के लिए रोड साइड असिस्टेंस | – | हां | हां |
| सभी केबल्स, ब्रेक पैड्स और ब्रेक शू चार साल के लिए कवर | – | – | हां |
कैसे क्लेम करें एक्सटेंडेड वारंटी
- गारंटी वक्त में ही खरीदें राइड सेफ्टी एक्सटेंडेड वारंटी
- रॉयल एनफील्ड सर्विस सेंटर पर ही कराएं सर्विसेज
- वारंटी पीरियड में शामिल किसी पार्ट के खराब होने पर तीन दिन के भीतर नजदीकी सर्विस सेंटर को बताना होगा।
Comments
Post a Comment